दिनांक 27/08/2020 को श्री रावतपुरा सरकार गु्रप आॅफ इंस्टीट्सशनस के अंतर्गत संचालित नर्सिंग काॅलेजोे के लिए केम्पस सिलेक्शन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बी.एसी. नर्सिंग एवं जी.एन.एम. के 62 छात्रों ने भाग लिया। भारत के प्रतिष्ठित हाॅस्पिटल रामकृष्ण केयर ने लिखित, प्रायोगिक परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से 44 छात्रों को अपने हाॅस्पिटल में सेवा के लिए चयनित किया गया। चयन की प्रक्रिया रामकृष्ण केयर हाॅस्पिटल के वरिष्ठ मानव संसाधन प्रबंधक श्री शिवाकुमार पी. एवं उनकी टीम द्वारा पूर्ण की गई।
श्री रावतपुरा सरकार गु्रप आॅफ इंस्टीट्सशनस के उपाध्यक्ष डाॅ जे. के. उपाध्याय ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
2076total visits,4visits today
