राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय:तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव सृजन 2025 का भव्य समापन।

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में 12 – 14 जनवरी 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय सृजन वार्षिक खेल व सांस्कृतिक महोत्सव 2025 का भव्य समापन 14 जनवरी को हुआ।

राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय  के कुलपति प्रो आनंद भालेराव ने बताया कि “इस वर्ष राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय  में इस भव्य उत्सव “सृजन” का ये तीसरा संस्करण मनाया जा रहा है और यह देखकर मुझे बहुत गर्व होता है कि यह हमारे विश्वविद्यालय का सबसे बड़ा उत्सव बन गया है। यह जीवंत उत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति, प्रतिभा और उत्साह को प्रदर्शित करता है। इस कार्यक्रम की विशेषता है कि सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी, जो एक अविस्मरणीय अनुभव बनाने के लिए एक साथ आते हैं। यह एक ऐसा मंच है जहाँ विचार पनपते हैं, परंपरा जीवंत होती हैं और हमारा कैम्पस उत्सव के केंद्र में बदल जाता है।”

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था कवि सम्मेलन जिसमे राजस्थान और उज्जैन के नामी कवियों ने शिरकत की और अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि रमेश  जी की करुण गीतों ने मार्मिक संवेदनाओं को  चरम पर पहुंच गया तो वहीं दूसरी और कवयित्री निशा जी के श्रृंगार रस ने सबको मोहित कर दिया। कवि दिनेश जी के हास्य रस ने तो खूब समां बाँधा और वहीँ सोहन जी के राजस्थानी काव्य  ने सबको संस्कृति और अपनी मिट्टी से बांधे रखा।  कवि सम्मेलन का संचालन डॉ शीतल प्रसाद ने किया।

सभी सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन में डॉ देवेंद्र रांकावत ,डॉ धनपति शोग्राकपम, डॉ जया कृतिका ओझा, डॉ रामुलु भुक्या, डॉ टी संगीता, डॉ भावना सैनी, डॉ काशीनाथ मैत्री और छात्र संयोजक आर्येन्द्र प्रताप चौहान, रुद्राक्ष, दशरथ, अनुज नैन की भूमिकाएं प्रमुख रही और खेल गतिविधियों के आयोजन में सुनील पुरोहित , संदीप चौधरी , धनञ्जय तिवारी , विद्योत्तमा जैन , गुनीत कौर , गजेंद्र शेखावत व कनक शर्मा की भूमिकाएं प्रमुख रही। 

इससे पूर्व प्रथम दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर उत्सव का शुभारंभ “युवा संकल्प यात्रा” के साथ हुआ।  यात्रा के बाद, स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ और उत्सव का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा द्वारा किया गया।

सृजन महोत्सव के दौरान स्वयं सहायता समूह की विविध स्टाल्स भी महिलाओं ने लगायी जिसमे हस्तकला , महिला परिधान , आभूषण , गुजराती खान पान, के उत्पाद शामिल थे। कुलपति आनंद भालेराव जी के सान्निध्य और मार्गदर्शन में सृजन 2025 का संयोजन सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष डॉ हेमलता मंगलानी तथा खेलकूद समिति अध्यक्ष डॉ संजय गर्ग द्वारा किया गया।

701total visits,2visits today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *